Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव से पहले हटाए गए DM गोंडा मार्कण्डेय शाही, उज्ज्वल कुमार लेंगे जगह

markandey shahi-ujjwal kumar

markandey shahi-ujjwal kumar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आयोग ने कार्रवाई करते हुए गोंडा के डीएम मार्कण्डेय शाही (DM Gonda Markandey Shahi) हटाए गए, उनकी जगह उज्जवल कुमार  (Ujjwal Kumar) नए डीएम बनाए गए।

बता दें कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मार्कण्डेय शाही पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए त्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र लिखकर कहा था,”गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भाजपा के इशारे व दबाव में काम कर रहे है।

गोंडा : लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित

बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की थी कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।

Exit mobile version