• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औरैया DM ने बड़े चाव से खाए मजदूर के पराठे, देखकर फरियादी हुआ भावुक

Writer D by Writer D
12/09/2024
in उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति
0
Indramani Tripathi

Indramani Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी (Indramani Tripathi) की एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें वह फरियाद लेकर आए मजदूर के पराठे खाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, फरियादी एक पोटली में बांधकर कुछ पराठे लाया था। ऑफिस में जनसुनवाई के लिए बैठे डीएम की नजर जब मजदूर की पोटली पर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि इसमें क्या है? मजदूर ने कहा- साहब, पराठा लाया था घर से।

फिर क्या था, डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी (Indramani Tripathi) ने मजदूर से पराठे खाने की इच्छा जता दी। लेकिन जब मजदूर ने कहा कि आप कहां ये पराठा खाएंगे तो डीएम फौरन उससे पराठे का टुकड़ा लेकर खाने लगे। ये देखकर मजदूर भावुक हो गया। वहीं, ऑफिस में मौजूद अफसर ये नजारा देखते रह गए।

दरअसल, बीते दिनों औरैया जिले की बिधूना तहसील के गांव से एक अधेड़ उम्र का शख्स जिला अधिकारी के पास जमीनी मामले की फ़रियाद लेकर पहुंचा था। तभी डीएम ने पूछा कि नाश्ता-पानी किया की नहीं? इसपर फरियादी ने कहा कि साहब रुपये नहीं थे। इसलिए घर से ही पराठे बनवाकर लाया हूं। पराठे की बात सुनकर जिलाधिकारी ने सवाल किया- हमें भी अपने पराठे खिलाओगे?

डीएम के इस सवाल पर फरियादी संकोच करते हुए बोला- मैं तो छोटा आदमी हूं। आप कहां मेरे पराठे खाएंगे। जिसपर डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी (Indramani Tripathi) ने तपाक से कहा कि पराठा खिलाओगे तो ही हम आपका काम करेंगे। यह सुनने के बाद फरियादी ने घर से लाए हुए पराठों को डीएम को दे दिया। डीएम ने भी पराठे का टुकड़ा लेकर खाना शुरू कर दिया।

‘राहुल गांधी बाज आ जा नहीं तो तेरा भी दादी जैसा…’, बीजेपी नेता ने दी खुली धमकी

पराठा खाने के बाद डीएम ने फरियादी की समस्या का समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। वहीं, फरियादी अपनी समस्या के समाधान से ज्यादा इस बात से खुश था कि डीएम साहब ने उसके घर का पराठा खाया।

उधर, इस घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम फरियादी के घर पहुंची। पता चला कि फरियादी का बड़ा भाई जो पैरालाइज है उसके इलाज के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए वह इलाज के पैसों के लिए अपने हिस्से की जमीन को बेचना चाहता है। इसको लेकर तीन भाइयों में विवाद है। फिलहाल, तीनों को आपस में बैठाकर बात कराई गई। भाई के इलाज के लिए सरकारी मदद दिलाने की बात कही गई।

Tags: Auraiya Newsindramani tripathiup news
Previous Post

‘राहुल गांधी बाज आ जा नहीं तो तेरा भी दादी जैसा…’, बीजेपी नेता ने दी खुली धमकी

Next Post

UGC NET 2024 आन्सर-की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunil Jhakhar-Bhagwant Mann
पंजाब

भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

देहरादून को जाम से राहत देने की तैयारी, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

UGC NET 2024 आन्सर-की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें

swarna bhasma

जानें क्या है स्वर्ण भस्म, रोग नाशक है सोने की तरह चमकती ये राख

17/08/2021
Amit Shah

यूपी में परिवर्तनकारी युग लेकर आया योगी जी का शासनकाल : अमित शाह

15/06/2025

सुबह-सुबह भूकंप से हिला पश्चिम बंगाल, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 रही

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version