• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम नेहा शर्मा ने बदली गोंडा की तस्वीर, स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर जनपद

Writer D by Writer D
13/02/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। 2010 बैच की आईएएस नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने साबित कर दिया कुछ करने का जज्बा और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो व्यक्ति कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल कर सकता है। सोमवार को डीएम नेहा शर्मा के जनपद में आठ महीने पूरे हुए हैं। इन चंद महीनों में उन्होंने गोंडा (Gonda) का कायाकल्प कर दिया। कभी प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला गोंडा आज स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर है।

बात चाहें, सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की हो या जनपद में विकास के नए आयाम तलाशने की, नेहा शर्मा जनपदवासियों के लिए एक उम्मीद बनकर आई हैं। ग्राम चौपाल, जनता दर्शन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी कोशिशों से जहां जनता के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास जगाया है। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि प्रोजेक्ट वनटांगिया जैसे सफल अभियानों से वर्षों से जंगलों में जीवन जीने को मजबूर इस पिछड़े समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ ही जनपद की तस्वीर भी बदली है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने प्रशासन को आम जनपदवासियों तक पहुंचे की दिशा में पहला कदम ग्राम चौपाल के रूप में उठाया। जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई का फैसला लिया। बात सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं रखी। सभी अधिकारियों को इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं एक-एक शिकायत पर समीक्षा कर रही हैं। खास बात यह है कि अगर सोशल मीडिया से भी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो डीएम खुद उसका निस्तारण सुनिश्चित कर संबंधित को अवगत तक कराती हैं।

मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत

भारत के संदेश को हर जनपदवासी तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के किसी भी जिले में आयोजित अब तक के सबसे बड़े अभियान को शुरू किया गया। अभियान का विस्तार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में किया गया। नेहा शर्मा कहती हैं कि स्वच्छता बिना जनभागीदारी के संभव ही नहीं है। इसीलिए, स्वच्छता के इस महाभियान को शहर की पहचान से जोड़ा गया। स्वच्छा वॉरियर के रूप में युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं। क्विक रेस्पॉरेंस टीम के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अच्छे नतीजे भी आए।

शहर का सौंदर्यीकरण

छह महीने पहले जिलाधिकारी (Neha Sharma) द्वारा शुरू किए गए शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब दिखने लगा है। गोंडा शहर के सार्वजिनक स्थलों की जो दीवार कभी गंदगी का कहानी बयां करती थी वह आज मिशन शक्ति वॉल और स्वीप वॉल के रूप में बदलाव का संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। अदम गोंडवी मैदान की दीवार पर बनी एसडीजी वॉल विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शा रही है। शहर के पुराने सकरा तालाब, रेलवे स्टेशन के साथ के तालाब समेत कई स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है।

डीएम नेहा शर्मा की अनोखी पहल, अब बनेगी जनपद की कॉफी टेबल बुक

सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)  ने गोण्डा के नवाबगंज और मनकापुर विकासखंड के वनटांगिया ग्रामों में रहने वाले वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की। विकास को गांववासियों की तहलीज तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले सड़क निर्माण का कार्य किया गया। आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बिजली जैसी आवश्यक सेवा से वंचित इस समुदाय के गांवों तक रोशनी को पहुंचाया। कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवाओं के जीवन को बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है। दीपावली पर वनटांगिया महोत्सव का भी आयोजन किया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल

मिशन शक्ति कैफे और अरगा स्टोर की रूप में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल की गई। इन स्टोर का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही किया जा रहा है। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज से लेकर विकास भवन तक में इनका संचालन किया जा रहा है। जल्द ही, डीएम कार्यालय परिसर में भी शुरुआत की जाएगी। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार अरगा ब्रांड के उत्पादों अरगा स्टोर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

सबसे बड़ा कन्या पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) द्वारा बीती 22 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस दर्ज भी किया गया है। जनपद में 11800 से ज्यादा कन्याओं का कन्या पूजन किया गया।

 भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस

विकास की नई राह तैयार करने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए गए। बीते आठ महीने में सामने आए एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की गई। इतना ही नहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे प्रकरणों में संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन गोण्डा प्रतिबद्ध है। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिकता है।

Tags: dm neha sharmagonda newsmera gonda meri shaanNeha Sharmaup news
Previous Post

कंगना रनौत की को-एक्ट्रेस की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Next Post

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, इस वजह से पीएम मोदी ने लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, इस वजह से पीएम मोदी ने लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, ED ने दिल्ली, लखनऊ, समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी

18/08/2022
amitabh bacchan

अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा

21/11/2020
बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव BJP state president Banshidhar Bhagat

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version