• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर चला योगी का चाबुक, अवैध खनन के चलते डीएम सस्पेंड

Writer D by Writer D
31/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सोनभद्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में भ्रष्टाचार अफसरों पर चाबुक चलने लगा है। अवैध खनन और विधानसभा चुनाव के दौरान पोस्टल बैलेट को सील न करने के मामले में सोनभद्र के डीएम टीके शिबू (DM Sonbhadra) को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएम के ऊपर विभागीय जांच बैठा दी गई है। वाराणसी के कमिश्नर को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘डीएम टीके शिबू के खिलाफ खनन और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाती रही है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट पेपर सील न करके  लापरवाही की गई, जिससे पूरे जिले का मतदान निरस्त करने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।’

सरकार ने कहा, ‘इस मामले की जांच विंध्याचल मंडल के कमिश्नर ने की थी, जिसमें जिलाधिकारी टीके शिबू दोषी पाए गए। इस वजह से उन्हें निलंबित किया जाता है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही में जांच के लिए वाराणसी मंडल के कमिश्नर को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। टीके शिबू को राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है।’

इससे पहले यूपी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। पुलिस मुख्यालय से एडीजी नवनीत सिकेरा को एडीजी पीटीएस उन्नाव के पद पर भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टॉफ ऑफिसर (जीएसओ) एडीजी रवि जोसफ लोक्कू को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बनाया है।

इस पद पर तैनात एन रविंदर को जीएसओ डीजीपी बनाया गया है। डीआईजी रूल्स एंड मैन्युवल धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनार के पद पर तैनाती दी गई है। आने वाले समय में कई आईपीएस और आईएएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं, क्योंकि कई अफसर रिटायर होने वाले हैं।

Tags: cm yogidm sonbhadraLucknow Newssonbhadra news
Previous Post

सिगरेट के शौकीनों को लगेगा झटका, धुआं उड़ेगा महंगा

Next Post

सीएम धामी ने आमजनों की सुनी जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Next Post

सीएम धामी ने आमजनों की सुनी जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें

arrested

चार किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

31/03/2021
इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन

पर्यावरण रक्षा के लिए सरकार ने दी 670 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की मंजूरी

25/09/2020
ICAI CA

ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड, यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न

28/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version