Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाशिवरात्रि के दिन ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक, हर दोषों से मिलेगा छुटकारा

shivling

shivling

Mahashivratri व्रत के दिन भारत देश में अलग- अलग जगहों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बेल के पत्तों से शिव जी की पूजा करता है और रात के समय जागकर भगवान के मंत्रों का जप करता है, उसे भगवान शिव आनन्द और मोक्ष प्रदान करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पड़ रही हैं।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता हैं कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के खास मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से हर प्रकार के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव का हमेशा आर्शीवाद बना रहता है।

जलाभिषेक करने के लिए सामग्री

दूध, दही, शहद, घी, चंदन, शक्कर, गंगाजल, बेलपत्र, कनेर, श्वेतार्क, सफेद आखा, धतूरा, कमलगट्टा,  पंचामृत, गुलाब, नील कमल, पान, गुड़, दीपक, अगरबत्ती, आदि।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सही तरीका

सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इसके बाद पंचामृत चढ़ाएं। फिर दूध, दही, शहद, घी, शक्कर चढ़ा दें और फिर गंगाजल से स्नान करा कराएं। इसके बाद शिवलिंग में चंदन का लेप, बेलपत्र, कनेर, श्वेतार्क, सफेद आखा, धतूरा, कमलगट्टा, गुलाब, नील कमल , पान आदि चढ़ा दें। जलाभिषेक करते समय भगवान शिव के मंत्र या फिर सिर्फ ‘ऊं नम: शिवाय‘ का जाप करते रहें। इसके बाद दीपक, अगरबत्ती जलाकर कर आरती कर दें। आरती करने के बाद भगवान शिव के सामने अपनी भूल-चूक के लिए माफी भी मांग लें।

महामृत्युंजय मंत्र:

ॐ त्र्यम्बकंयजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात्।।

Exit mobile version