• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनचाहे जीवन साथ की प्राप्ति के लिए करें मंगला गौरी व्रत, जानिए पूजा विधि

Writer D by Writer D
08/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mangala Gauri

Mangala Gauri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज मंगला गौरी (Mangala Gauri) का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन माता गौरी अर्थात् पार्वती जी की पूजा की जाती है, इसलिए इस व्रत को मंगला गौरी व्रत कहते हैं । बता दें कि  सावन महीने में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं उन सभी को मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। मंगला गौरी व्रत को मोराकत व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को सावन महिना अति प्रिय है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार को शिव जी और मंगलवार को माता गौरी की पूजा को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व मंगलकारी बताया गया है।

मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत का महत्व

मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत के प्रभाव से विवाह में हो रहे विलंब समाप्त हो जाते हैं और जातक को मनचाहे जीवन-साथी की प्राप्ति होती है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखी रहता है और जीवन-साथी की रक्षा होती है। इस व्रत को करने से पुत्र की प्राप्ति होती है और गृहक्लेश समाप्त होता है।  मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत को करने से तीनों लोकों में ख्याति मिलती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इस व्रत को नवविवाहिता को पहले सावन में पिता के घर तथा शेष चार वर्ष पति के घर यानि ससुराल में करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार जो स्त्रियां सावन मास में मंगलवार के दिन व्रत रखकर मंगला गौरी की पूजा करती हैं, उनके पति पर आने वाला संकट टल जाता है और वह लंबे समय तक दांपत्य जीवन का आनंद प्राप्त करती हैं।

मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत पूजा विधि

इस दिन व्रती को नित्य कर्मों से निवृत्त होकर संकल्प करना चाहिए कि मैं संतान, सौभाग्य और सुख की प्राप्ति के लिए मंगला गौरी व्रत का अनुष्ठान कर रही हूं। तत्पश्चात आचमन एवं मार्जन कर चैकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर माता की प्रतिमा व चित्र के सामने उत्तराभिमुख बैठकर प्रसन्न भाव में एक आटे का दीपक बनाकर उसमें सोलह बातियां जलानी चाहिए।

इसके बाद सोलह लड्डू, सोलह फल, सोलह पान, सोलह लवंग और इलायची के साथ सुहाग की सामग्री और मिठाई माता के सामने रखकर अष्ट गंध एवं चमेली की कलम से भोजपत्र पर लिखित मंगला गौरी यंत्र स्थापित कर विधिवत विनियोग, न्यास एवं ध्यान कर पंचोपचार से उस पर श्री मंगला गौरी का पूजन कर इस मंत्र का।

मंत्र है- ‘कुंकुमागुरुलिप्तांगा सर्वाभरणभूषिताम्। नीलकण्ठप्रियां गौरीं वन्देहं मंगलाह्वयाम्।।‘ का जप 64,000 बार करना चाहिए। उसके बाद मंगला गौरी की कथा सुनें। इसके बाद मंगला गौरी का सोलह बत्तियों वाले दीपक से आरती करें। कथा सुनने के बाद सोलह लड्डू अपनी सास को और अन्य सामग्री ब्राह्मण को दान कर दें।

पांच साल तक मंगला गौरी (Mangala Gauri) पूजन करने के बाद पांचवें वर्ष के सावन के अंतिम मंगलवार को इस व्रत का उद्यापन करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों की कुंडली में मांगलिक योग है उन्हें इस दिन मंगलवार का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे उनकी कुण्डली में मौजूद मंगल का अशुभ प्रभाव कम होगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

Tags: Mangala GauriMangala Gauri 2023Mangala Gauri importanceMangala Gauri pujaMangala Gauri vrat
Previous Post

नाग पंचमी से पहले सपने में नजर आ रहा है सांप, तो इस बात का है संकेत

Next Post

सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, जानें इसका रहस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Purnima
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

विवाह में आ रही अड़चन तो कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

05/11/2025
Roti Upma
खाना-खजाना

रात के बचे हुए खाने से बनाएं चटपटा नाश्ता, बेहद आसान है खास रेसिपी

05/11/2025
Coconut Oil
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा ग्लो

05/11/2025
Dum Aloo Lucknowi
Main Slider

स्वाद से भरपूर हैं दम आलू, भोजन को बनाएगी स्पेशल 

05/11/2025
Next Post
Bansinarayan Temple

सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, जानें इसका रहस्य

यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi

क्या है पीएम रामबाण सुरक्षा योजना का पूरा सच?

12/03/2022
China

भारत और चीन के बीच शुक्रवार को चुशूल में होगी 15वें दौर की वार्ता

08/03/2022
Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा बहुमुखी विकास: सीएम धामी

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version