Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फाल्गुन मास में बिल्कुल भी न करें ये कार्य, वरना घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

These festivals are in the month of March

These festivals are in the month of March

25 फरवरी 2024 रविवार से फाल्गुन माह (Falgun Month) शुरू होने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह साल का आखिरी महीना होता है, जिसका अपना विशेष महत्व है। इस दौरान चंद्रमा की पूजा करने का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन माह को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर किया जाना चाहिए। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन माह में क्या करें और क्या न करें।

फाल्गुन माह (Falgun Month) में क्या करें और क्या ना करें

– फाल्गुन माह (Falgun Month) में तामसिक भोजन जैसे शराब, मांस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
– इस पूरे महीने में सबसे ज्यादा धार्मिक गतिविधियां करनी चाहिए।
– फाल्गुन माह (Falgun Month) में भगवान श्रीकृष्ण और महादेव को गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
– इस माह प्रतिदिन मंदिर जरूर जाएं और दान-पुण्य करें।
– फाल्गुन माह (Falgun Month) में पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
– इस महीने किसी को भी अपशब्द कहने से बचें।
– इस महीने भगवान चंद्रमा की पूजा करना शुभ माना गया है।
– फाल्गुन माह (Falgun Month) में गाय की सेवा करना बहुत लाभदायक माना जाता है।

Exit mobile version