• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहोई अष्टमी के दिन गलती से भी न करें ये काम, खंडित हो जाएगा व्रत

Writer D by Writer D
13/10/2025
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के बाद आता है अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का त्यौहार। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों के मंगल की कामना करते हुए सारा दिन निर्जला व्रत करती हैं। इस त्यौहार की मान्यता खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार की महिलाओं के बीच ज्यादा है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है और उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि हर त्यौहार की तरह इसके भी कुछ नियम होते हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें इस दिन करने से व्रत खंडित हो सकता है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें इस दिन करना शुभ माना जाता है। तो चलिए आज इसी बारे में विस्तार से जानते हैं।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पर शुभ होता है ये काम करना

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami)  के दिन भी महिलाएं सारा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गणेश जी और कार्तिकेय जी का पूजन भी अवश्य करें। कहते हैं कि इस दिन शिव परिवार का पूजन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के लोगों के बीच भी प्रेम बना रहता है।

इस दिन जब शाम के समय आप अहोई माता की पूजा करती हैं, उस वक्त अपने बच्चों को भी पूजा में जरूर शामिल करें। चूंकि ये त्यौहार आप अपने बच्चों की सुख शांति के लिए लिए ही कर रही हैं इसलिए उन्हें शामिल करने से अहोई माता की कृपा उनपर बनी रहती है।

अहोई (Ahoi Ashtami)  के दिन दान पुण्य का काम करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों को गेहूं या कोई भी अनाज बांट सकती हैं। इसके अलावा उन्हें भोजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप पंडितों को भी भोज करा सकती हैं। इसके अलावा गौ माता को भी जरूर कुछ खिलाएं, तभी अहोई का व्रत पूरा माना जाता है।

अहोई (Ahoi Ashtami)  के व्रत का पारण तारों को देखकर किया जाता है। ऐसे में तारे निकलने के बाद जल दे कर ही व्रत को खोलें। विधि विधान सहित अहोई माता की पूजा करें। इस दिन चांदी के गहने पहनना बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर से स्यायु माता बनी हुई एक खास ज्वैलरी महिलाएं इस दिन धारण करती हैं। इसे पहने बिना व्रत को अधूरा माना जाता है।

भूलकर भी ना करें ये काम

अहोई (Ahoi Ashtami)  का व्रत रख रही हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें। ये छोटी छोटी गलतियां आपके व्रत को खंडित भी कर सकती हैं। सबसे पहले अहोई के दिन जल्दी उठें और नहा धोकर अच्छे से तैयार हों। इस दिन काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा पूरे दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी काम जैसे खुदाई वगैरह बिल्कुल ना करें।

किसी से भी लड़ाई झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से आपका व्रत खंडित हो सकता हैं। इसके अलावा जल देने के लिए पीतल या तांबे के कलश का ही इस्तेमाल करें।

भूलकर भी स्टील का कलश या लौटा बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।

Tags: Ahoi AshtamiAhoi Ashtami dateAhoi Ashtami puja
Previous Post

रंक को राजा बना देता है ये पौधा, जानिए इसके लाभ

Next Post

नरक चतुर्दशी पर करें येउपाय, अकाल मृत्यु का भय होगा दूर!

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Next Post
Narak Chaturdashi

नरक चतुर्दशी पर करें येउपाय, अकाल मृत्यु का भय होगा दूर!

यह भी पढ़ें

लव जिहाद

मध्य प्रदेश: लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, मिलेगी 5 साल तक की सजा

17/11/2020

भारत-इंग्लैंड का पांचवा टेस्ट मैच रद्द, फैंस को लगा झटका

22/10/2021
CM Yogi

जिलों में कहीं न हो दवाओं, विशेषज्ञों और टेक्नीशियन की कमी: सीएम योगी

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version