Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाना खाने के तुरंत बाद ना करें ये काम, सेहत पर हो सकता है नुकसान

health tips

health tips

हमारी छोटी-बड़ी आदतें हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालती हैं। ऐसी ही एक आदत है खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद पानी का सेवन करने की। हमें खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के 1-2 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

-कई लोगों को खाना खाने के तत्काल बाद सिगरेट पीने की तलब उठती है, यह एक जहरीली आदत है इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बनते हैं। सिगरेट यूं भी एक गंदी आदत है लेकिन खाना खाने के बाद यह अत्यंत नुकसानदायक होती है।

-भोजन के बाद चाय या कॉफी तो बहुत से लोगों का प्रिय शगल होता है। लेकिन आपका यह टाइम पास आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है। अत: इस आदत से भी बचें।

-खाना खाने के तुरंत बाद सोने का उपक्रम करती है। यह आदत भी बहुत अधिक हानिकारक है। खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

-हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं आयुर्वेद में यह भी एक गलत आदत मानी गई है। इससे भोजन की स्वाभाविक पाचन क्रिया बाधित होती है।

Exit mobile version