• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर न करें ये काम, वरना भगवान शिव और माता पार्वती हो जाएंगे कुपित

Writer D by Writer D
31/07/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Hariyali Teej

Hariyali Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज (Hariyali Teej) 19 अगस्त 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। कहते हैं हरियाली तीज एक के बाद एक त्योहारों के आगमन का दिन है। हरियाली तीज के बाद से भारतवर्ष के लगभग सभी बड़े त्योहार आने शुरू हो जाते -हैं।  प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे मधुश्रवा तृतीया या छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि हरियाली तीज के बाद ही रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और नवरात्रि आदि बड़े त्योहार आते हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है।  ये दिन महिलाओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है।  इस दिन महिलाएं सज-संवरकर झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे लोकगीत गाती हैं। इस दिन हाथों में मेहंदी लगाने की भी परंपरा है। वहीं हरियाली तीज से एक दिन पहले मां-बाप के द्वारा अपनी विवाहित लड़कियों के घर श्रृंगार की चीजें, कपड़े, फल, मिठाई आदि दिए जाते हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। अगर आप एक दिन पहले ऐसा न कर पाएं हो तो हरियाली तीज के दिन भी अपनी लड़की के घर ये सारा सामान भेज सकते हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej)  पर इन 8 गलतियों को करने से बचें

– हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन महिलाएं भूलकर भी काले, सफेद या भूरे रंग के कपड़े धारण न करें। क्योंकि इस रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना गाया है। हिन्दू मान्यता के अनुसार ये रंग शोक और दुख का प्रतीक माना जाता है।

– हरियाली तीज (Hariyali Teej) का सामान भूलकर भी मंगलवार को न खरीदें। अगर गलती से फिर भी आप इस दिन खरीद लेते हैं तो मंगलवार के दिन इन चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

– हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन सुहागिन महिलाएं काली रंग की चूड़ियां भी न पहनें। आप इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहन सकते हैं। ये रंग खुशियों और पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है।

– हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं क्रोध न करें बल्कि इस दिन मन को शांत रखें। साथ ही इस दिन किसी को अपशब्द कहने से भी बचें।

– हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा का सेवन न करें। इस दिन केवल सात्विक खाना ही खाएं।

– व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सोने से बचें। इस दिन आप पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।

– इस बात का खास ध्यान रखें कि तीज व्रत पारण मुहूर्त से पहले ना खोलें। क्योंकि मुहूर्त से पहले या बाद में व्रत तोड़ने से उसका फल नहीं मिलता है।

– सुहागिन महिलाओं को उनके मायके से जो सामग्री मिलते हैं उन्हीं सामग्री का पूजा में इस्तेमाल करें।

Tags: AstrologyAstrology tipshariyali teejHariyali Teej celebrationHariyali Teej dateHariyali Teej2023
Previous Post

आज अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे योगी

Next Post

जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Firing in Jaipur-Mumbai train

जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की मौत

यह भी पढ़ें

crow

इस गर्ल्स स्कूल में कौवों का आतंक, जारी हुआ ये अलर्ट

28/05/2023

‘सुरज पे मंगल भारी’:- ग्रेट इंडियन वैंडिग के लिए तैयार हो जाईए! राशी-कुंडली के साथ पूरी हैं मैच मेकिंग।

26/10/2020
cm yogi

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री देंगे 7000 करोड़ से अधिक का उपहार: मुख्यमंत्री

07/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version