Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम, कुपित हो जाएंगे शनि देव

आज का दिन शनिदेव का समर्पित है। आज के दिन शनिदेव (Shanidev) की पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि शनिवार (Saturday) को शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। लेकिन इस दिन पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दिन के लिए कुछ कार्यों की मनाही होती है। ऐसे में अगर आप शनिदेव का खुश करना चाहते हैं तो निम्न बातों का आपको ख्याल रखना होगा।

न खरीदें नमक: नमक एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाना स्वादिष्ट नहीं लगता है। यह हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीज है। लेकिन इसे शनिदेव के दिन न खरीदें। इससे शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति कंगाल हो जाता है। साथ ही इस दिन किसी से नमक उधार भी नहीं लेना चाहिए।

न खरीदें लोहे: शनिवाद के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन अगर आप लोहा खरीदते हैं तो शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। ऐसे में जितना हो सके शनिवार को लोहे की चीजों से दूर रहें। इस बात का ख्याल खासतौर से उन लोगों को रखना चाहिए जिन पर शनी की साढ़े साती चल रही है। लेकिन आप इस दिन लोहे का सामान दान जरुर कर सकते हैं।

न करें मांस मदिरा का सेवन: इस दिन मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शनिदेव को खुश करने के लिए काली उड़द की खिचड़ी खाई जाती है। इससे शनिदेव बेहद खुश हो जाते हैं। मान्यता है कि इससे शनि की ग्रहदशा भी दूर हो जाती है।

न कटाएं बालों: इस दिन बाल नहीं कटाए जाते हैं। कई लोग शनिवार को ऑफ होने के चलते दाढ़ी और बाल कटवा लेते हैं। लेकिन ऐसा न ही किया जाए तो बेहतर है। इस दिन नाखुन भी नहीं काटने चाहिए। इससे शनि दोष लगता है।

Exit mobile version