• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज शनि जयंती के दिन भूलकर न करें ये काम, रुष्ट हो जाएंगे शनिदेव

Writer D by Writer D
19/05/2023
in फैशन/शैली, Main Slider, धर्म
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नवग्रहों में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को कर्मफलदाता कहा गया है। शनि ग्रहों के न्यायाधीश हैं। शनि हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है। इस प्रकार साल 2023 में 19 मई को शनि जयंती (Shani Jayanti)  है। कहा जाता है कि इस दिन ही सू्र्य व छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था।

यह तो सभी जानते हैं कि शनिदेव (Shanidev) न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में साढ़े साती और शनि की ढैय्या से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शनि जयंती के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं…

-शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें। वहीं, अमावस्या तिथि पड़ने के चलते इस दिन कोई शुभ काम न करें।

-शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन तामसिक भोजन न करें। आसान शब्दों में कहें तो नॉन वेज और मदिरा का सेवन न करें और न ही धूम्रपान करें। धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती पर इन चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में जल्द कंगाल बन जाता है।

– शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन उड़द की दाल का सेवन न करें। इसके अलावा, उड़द से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

– शनि जयंती के दिन किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें। धर्म शास्त्रों में निहित है कि शनि जयंती के दिन असहाय व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इससे जीवन घोर संकटों से घिर जाता है।

-धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती के दिन सरसों तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव रुष्ट हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है।

-शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन काले तिल न खरीदें। शनिदेव की पूजा काले तिल, सरसों के तेल आदि चीजों से की जाती है। इसके लिए शनि जयंती पर काले तिल खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सुख का प्रस्थान और दुख का आगमन होने लगता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को लोहे से बनी चीजें दान करें।

शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न

– शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन भगवान शिव का काले तिल मिले हुए जल से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।
– इस दिन शनिदेव को अपराजिता के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
– शनि जयंती (Shani Jayanti) के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीब व जरूरतमंद को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।
– शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
– मान्यता है कि शनि जयंती (Shani Jayanti)  के दिन पीपल के वृक्ष में शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Tags: Shani JayantiShani Jayanti 2023shani jayanti dateshani jayanti kab haishani jayanti story
Previous Post

युवक की हत्या, नहर में फेंका शव

Next Post

IAS अमित मोहन प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस मामले में शुरू हुई जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Next Post
Amit Mohan Prasad

IAS अमित मोहन प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस मामले में शुरू हुई जांच

यह भी पढ़ें

Yogi 2.0

छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार

25/03/2023
Arvind Kejriwal

AAP के कई विधायक ‘Not Reachable’, दिलीप पांडेय बोले- 40 MLAs तोड़ने की कोशिश

25/08/2022
Chartered plane skids off

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला चार्टर प्लेन, इतने लोग थे सवार

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version