Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोमवती अमावस्या पर न करें ये काम, वरना संतान को नहीं मिलेगा आजीवन सुख

Somvati Amavasya

Somvati Amavasya

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या 6 सितंबर यानी आज है। सोमवती अमावस्या इंसान को भाग्यशाली बना सकती है। हिंदू धर्म में इसका बड़ा महत्व बताया गया है।

इस दिन पूजा से पितरों की आत्‍मा को शांति मिलती है और पति को लंबी उम्र जैसे लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन कौन से कार्य करने से बचना चाहिए।

> अमावस्या पर किसी इंसान को श्मशान घाट या कब्रिस्तान में या उसके आस-पास नहीं घूमना चाहिए। इस समय बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं और मानव इन बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। मानव इन बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों से लड़ने में सक्षम नहीं होता है। ये नकारात्मक शक्तियां मानसिक रूप से कमजोर किसी भी व्यक्ति को तुरंत अपने प्रभाव में ले लेती हैं। प्रायः जब कोई व्यक्ति इन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव में आता है तो उसका खुद पर काबू नहीं रहता। वह उनके वश में हो जाता है।

सोमवार व्रत करने से बरसती है भगवान शिव की कृपा, जानिए महत्व और पूजन-विधि

>> अमावस्या पर घर में पितरों की कृपा पाने के लिए घर में कलह का माहौल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दिन कड़वे वचन तो बिल्कुल नहीं बोलने चाहिए।

>> सोमवती अमावस्या पर संयम बरतना चाहिए। इस दिन पुरुष और स्त्री को यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार, अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है।

>> अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं, लेकिन शनिवार के अलावा अन्य दिन पीपल का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इसलिए पूजा करें, लेकिन पीपल के वृक्ष का स्पर्श ना करें। इससे धन की हानि होती है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे, दूर होंगी सभी बाधाएं

>>इस अमावस्या पर शराब और मांस इत्यादि से दूर रहें। सोमवती अमावस्या के दिन शेव, हेयर और नेल कटिंग ना करें। इन कामों को भी वर्जित किया गया है।

>> अगर सोमवती अमावस्या का व्रत हैं तो श्रृंगार करने से बचें। सादगी अपनाएं। इस दिन चटाई पर सोना चाहिए और शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए। दोपहर में सोने से भी परहेज करें।

Exit mobile version