Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एलर्जी में ना करें इनका सेवन, आपकी खूबसूरती पर पड़ सकता है असर

skin allergy

स्किन एलर्जी

स्किन हमारे शरीर का सबसे सेंसटिव हिस्सा माना जाता है। जरा सी लापरवाही स्किन एलर्जी (skin allergy) का कारण बन जाता है। स्किन एलर्जी कई कारण से हो सकती है। एलर्जी होने से स्किन में कई हिस्सों मे खुजली या फिर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। जिसके कारण आपकी खूबसूरती पर भी फर्क पड़ जाता है।

स्किन एलर्जी  दवाओं, भोजन, लिक्विड चीजों का सेवन या फिर पेड़, पौधों और जानवरों से हो सकता है। स्किन एलर्जी एक दिन से लेकर कई महीनों या सालों तक परेशान कर सकती हैं। स्किन एलर्जी कई बार आपके द्वारा खाए गए खाने या फिर सूंघने से भी हो सकती हैं। जानिए ऐसे फूड्स के बारे में जिससे आपको हो सकती है स्किन एलर्जी।

दूध से एलर्जी

कई लोगों को दूध से भी एलर्जी हो जाती हैं। जिसके कारण लोगों की स्किन में लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। कई लोगों को तो छींक या फिर उल्टी की समस्या हो जाती हैं। अगर आप ही इनमें से एक हैं तो दूध से बनी चीजों से दूर ही रहें तो बेहतर है।

अंडा

आमतौर पर बच्चों को अंडों से एलर्जी हो ही जाती हैं। युलाओं में एलर्जी होने के बहुत ही कम मामले सामने आते है।

गेंहू से एलर्जी

गेंहू में पाए जाने वाले प्रोटीन और ग्लूटेन नाम तत्व होने के कारण अधिकतर लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

मूंगफली

मूंगफली या इससे बनें प्रोडक्ट्स के कारण कई बार स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों के स्किन में लाल, काले निशान भी पड़ जाते है।

मछली

कई लोगों को मछली खाने से  भी एलर्जी हो जाती हैं। खासकर शेलफिश जैसे श्रिम्प, झींगा और केकड़े से गंभीर एलर्जी हो जाती है।

Exit mobile version