Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गलती से भी गिफ्ट में न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

Gifts

Gifts

उपहार (Gifts)  देने की प्रथा सदियों पुरानी है। कोई भी गिफ्ट जो हम किसी को देते हैं, उसका एक अलग महत्व होता है। बहुत से लोग तोहफा देने में सोच-विचार करते हैं। किसी से मिले गिफ्ट को ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। आपके द्वारा दिया गया उपहार सामने वाले के भाग्य पर प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट देने से दो लोगों के बीच रिश्ता मजबूत होता है। हालांकि कुछ चीजें कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

नुकीली चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को गिफ्ट (Gifts)  में चाकू, तलवार या नुकीली चीज नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते खराब हो जाएंगे। साथ ही आपके दोस्त को आर्थिक नुकसान होगा।

घड़ी

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, आपको किसी को घड़ी उपहार (Gifts)  में नहीं देनी चाहिए। इससे आपके भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

फिश एक्वेरियम

लोग अपने घर में फिश एक्वेरियन रखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में एक्वेरियन रखना शुभ होता है। लेकिन किसी को उपहार (Gifts) में एक्वेरियम नहीं देना चाहिए। फिश एक्वेरियम, मछली, फव्वारे या पानी से जुड़ी चीज किसी को गिफ्ट में न दें। ऐसी वस्तुएं देने से सौभाग्य नष्ट हो जाता है।

लक्ष्मी-गणेश तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर किसी को उपहार (Gifts) में नहीं देना चाहिए। साथ ही पानी रखने वाले बर्तनों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए।

Exit mobile version