• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के इस हिस्से में ना रखें तिजोरी की चाभी, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

Writer D by Writer D
14/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Keys

Keys

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तु का हर इंसान के जीवन में बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के हिसाब से अगर कुछ चीजों को फॉलो किया जाए तो जीवन की कई सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। किसी भी नई चीज को लेते हुए वास्तु का खयाल रखा जाता है। वैसे ही उस चीज की देख-रेख भी अगर वास्तु के हिसाब से की जाए तो ये एक बढ़िया तरीका माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर वास्तु के हिसाब से चाबियां रखने का सही स्थान क्या है और घर की वो कौन सी ऐसी जगह हैं जहां पर आपको चाबियां (Keys) रखने से बचना चाहिए नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लोग अपने घर की चाबियों को हिफाजत से रखने के चक्कर में कई सारी जगहों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। लेकिन इस दौरान वे वास्तु का ध्यान देना भूल जाते हैं जिस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी घर में किसी भी चाबी (Keys) को कहीं भी रखने के आदि हो चुके हैं तो उसे फौरन बदल लें। नहीं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

पूजा स्थान पर ना रखें चाबी (Keys) 

कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग चाबी (Keys) को खोने के डर से खास जगहों पर रख देते हैं। कुछ लोग तो पूजा के स्थान पर कहीं चाबी को छिपा कर रख देते हैं। लेकिन वास्तु कहता है कि कभी भी चाबी को किसी भी पूजा के स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। इससे मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

ब्रह्म स्थान पर नहीं रखनी चाहिए चाबियां (Keys) 

किसी के भी घर का ब्रह्म स्थान वो स्थान होता है जहां पर लोग चाबियां रखते हैं। लेकिन ये एक बहुत बड़ा भ्रम है। इस स्थान पर कभी भी चाबियां नहीं रखनी चाहिए। नहीं तो नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है और एक इंसान ऐसा कर के अपने ही घर में बाधाओं को बढ़ावा देता है।

ईशान कोण में ना रखें चाबियां (Keys) 

ईशान कोण घर के जरूरी कोणों में से एक होता है और इसे भी काफी शुभ माना गया है। घर का ये एक ऐसा कोना होता है जिसे हमेशा साफ रखना चाहिए। इंसान अपनी चाबियों को रोज साफ नहीं करता है ऐसे में कोई ईशान कोण में अगर चाबी रखता है तो इससे चाबियां भी गंदी हो जाती हैं। इसलिए ही कभी भी गलती से भी ईशान कोण में घर की कोई भी चाबी नहीं रखनी चाहिए।

घर में किस जगह पर रख सकते हैं चाबियां (Keys) 

घर में चाबियों को कुछ ऐसे स्थान पर रखा जा सकता है जिसका फायदा मिले या फायदा ना मिले तो कम से कम किसी तरह का नुकसान तो ना झेलना पड़े। चाबियां मेटल की होती हैं और धातु को शुभ स्थानों पर रखने से नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें चाबी (Keys) 

इंसान के पास ऑफिस से लेकर घर तक की और गाड़ी से लेकर लॉकर तक की चाबियां (Keys) होती हैं। इन चाबियों को ध्यान से रखना जरूरी होता है। क्योंकि अगर एक बार आपके हाथ से चाबी खो गई तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको उत्तर-पश्चिमी दिशा में चाबी रखनी चाहिए।

तिजोरी की चाबी (Keys) कहां रखें

अपनी तिजोरी की चाबी (Keys) को ध्यान से रखना बहुत जरूरी है। इसलिए भी क्योंकि इसका सीधा जुड़ाव धन से है। वास्तु के हिसाब से तो तिजोरी की चाबियों को ध्यान से रखना ही चाहिए साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी इसका ध्यान रखना चाहिए कि आपने घर की जरूरी चाबियां कहां रखी हैं इसकी गोपनियता बरकरार रहे। इसलिए तिजोरी की चाबी को दक्षिण-पश्चिमी दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इंसान के जीवन में इससे हमेशा बरकत बनी रहती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsvastu shastraVastu Tips
Previous Post

शरद पूर्णिमा के दिन जरूर बनाएं खीर, जानें इसका महत्व

Next Post

अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, करवा चौथ पर इन नियमों का करें पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Namkeen Dalia
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं कमाल डिश, स्वाद ऐसा की सबकी बन जाएगी फेवरेट

14/02/2026
Feet
फैशन/शैली

ड्राई पैरों में भी आएगा ग्लो, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

14/02/2026
Lipstick
Main Slider

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

14/02/2026
salt
फैशन/शैली

चेहरे से डेड स्किन हटाने में असरदार हैं ये मास्क

14/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
Main Slider

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026
Next Post
Karwa Chauth

अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, करवा चौथ पर इन नियमों का करें पालन

यह भी पढ़ें

Drone Attack

इस एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन अटैक, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

31/08/2021
CM Dhami

सनातन पर स्टालिन का बयान उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक : धामी

04/09/2023
naagin surbhi chandna

सुरभि चंदना ने कहा- एकता कपूर की हीरोइन होना बड़ी जिम्मेदारी है

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version