Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस तरह से ना रखें झाड़ू वरना होगा धन का नुकसान, जानें कैसे?

vastu tips for money

झाड़ू के टोटके

लाइफ़स्टाइल डेस्क। घर की साफ सफाई में जिस चीज की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती है वो झाड़ू ही है। झाड़ू लगाने से ना केवल घर की सफाई होती है बल्कि घर से दरिद्रता भी दूर होती है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए झाड़ू को कहां, कब और कैसे लगाना है। इसके साथ ही इसे किस तरह से रखना है ये जानना भी बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि इनमें से एक चूंक भी घर में धन की हानि करा सकती है। इसलिए वास्तु के अनुसार जानें झाड़ू के रख रखाव से संबंधित कुछ अहम बातें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। इसलिए शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। किसी भी कारणवश आपको रात के समय झाड़ू लगानी भी पड़े तो कुछ बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप किसी कारणवश सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाते हैं तो झाड़ू लगाने के बाद कूड़े या फिर मिट्टी को घर से बाहर ना फेंके। कूड़े को कूड़ेदान या किसी जगह पर इकट्ठा कर दें। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर की मिट्टी बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।

इस दिन खरीदे नई झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार नई झाड़ू शनिवार को ही खरीदनी चाहिए।शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है

भूलकर भी किचन में ना रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार साफ-सफाई में काम आने वाली वस्तुओं को किचन से दूर रखना चाहिए

Exit mobile version