Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर की इस दिशा में न रखें ये 5 चीजें, जीवन में होगा बहुत बुरा असर

deepak

deepak

वास्तु शास्त्र में दक्षिण (South) दिशा को अशुभ माना गया है। यह यमदेव और मंगल की दिशा है। कहते हैं कि दक्षिण का मकान सबसे खराब होता है। दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से हानि, स्मृति भ्रम, मृत्यु और रोग का भय रहता है। आपका घर किसी भी दिशा में हो लेकिन यदि घर के अंदर इन 5 में से कोई एक चीज रखी तो इसका जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

1. दीपक : दक्षिण (South) दिशा में कभी भी दीपक न तो जलाएं और न ही रखें। कहते हैं कि इस दिशा में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है। लेकिन यदि आप दक्षिण दिशा में दीपक जलाते हैं तो यह दीपक यमराज को लगता है। दीपक नहीं भी जलाएं लेकिन यदि उसकी लो यानी ज्योति दक्षिण दिशा में रखी है तो धन की हानि होगी।

2. घड़ी : यदि आपके घर की घड़ी दक्षिण (South) दिशा की ‍दीवाल पर लगी है तो इससे घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर होगा और जिंदगी में उन्नति रुक जाएगी।

3. देवालय : इस दिशा में भूलकर भी देवालय न बनाएं। देवताओं की मूर्ति या पूजन सामग्री न रखें। इस दिशा में देव चित्र भी नहीं लगाना चाहिए।

4. तुलसी का पौधा : इस दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा न रखें वर्ना माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाएगी। इसका नकारात्मक असर जीवन पर पड़ेगा और आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ सकता है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वे हमेशा दीगभ्रमित रहेगें।

5. घड़ा : इस दिशा में कभी भी पानी पीने का स्थान न बनाएं या पानी का कलश या घड़ा न रखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकती है।

Exit mobile version