Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गद्दे के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी!

Mattress

Mattress

अक्सर लोग घरों में सोने वाले गद्दे (Mattress) के नीचे प्लास्टिक की पन्नी, पुराने-गंदे पेपर या पैसे रख देते हैं। ये बात अगर आपको आम लग रही है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शास्त्रों में सोने वाले गद्दे के नीचे प्लास्टिक की पन्नी, पुराने-गंदे पेपर या पैसे रखने को अशुभ बताया गया है। ऐसा करने से जन्म कुंडली में कुछ ग्रह कमजोर होते हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

इसके अलावा अगर हर समय गद्दे के नीचे गंदगी रहती है, तो इस कारण घर-परिवार में कलह हो सकती है। साथ ही धन प्राप्त करने में समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गद्दे के नीचे पन्नी, पेपर और पैसे रखना क्यों अशुभ माना गया है?

गद्दे (Mattress) के नीचे क्यों न रखें पैसे?

धन माता लक्ष्मी का प्रतीक समझा जाता है। अगर गद्दे के नीचे पैसे रखे जाते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, उनके घर में अशांति फैल जाती है। आर्थिक तंगी हो जाती है। धन का क्षय होने लगता है। घर के सदस्यों को बीमारी लग जाती है।

गद्दे (Mattress) के नीचे क्यों न रखें पन्नी

गद्दे (Mattress) के नीचे प्लास्टिक की पन्नी नहीं रखी जानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में प्लास्टिक की पन्नी का संबंध राहु ग्रह बताया गया है। जिस घर में लोग गद्दे के नीचे प्लास्टिक की पन्नी रखते हैं, वहां हमेशा अशांंति रहती है। घर के सदस्यों को किसी न किसी न किसी वजह से परेशानियां रहती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

गद्दे (Mattress) के नीचे क्यों न रखें पेपर?

गद्दे के नीचे पुराने और गंदे पेपर नहीं रखने चाहिए। पुराने और गंदे पेपर नकारात्मक उर्जा को आकर्षित करते हैं। इस वजह से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। साथ ही घरवाले मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसके अलावा कुंडली में बुध कमजोर होता है।

Exit mobile version