• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वट सावित्री व्रत में न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

Writer D by Writer D
28/05/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. इस वर्ष 30 मई सोमवार को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) है. इस दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है. वट सावित्री व्रत के दिन सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन क्या करें और क्या न करें.

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat)

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 29 मई, रविवार, दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन: 30 मई, सोमवार, शाम 04 बजकर 59 मिनट पर

पूजा का शुभ समय: प्रात: 07 बजकर 12 मिनट से

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) में क्या करें

  1. वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए सामग्री की व्यवस्था पहले ही कर लें, तो अच्छा रहेगा. व्रत वाले दिन परेशानी नहीं होगी.
  2. व्रत के लिए सुहागन महिलाएं स्वयं के श्रृंगार या सुहाग की सामग्री खरीद लें क्योंकि यह व्रत अखंड सुहाग के लिए ही रखा जाता है. व्रत वाले दिन इनका उपयोग करें.
  3. वट सावित्री व्रत में भीगे हुए चने खाकर ही पारण करते हैं. पारण के समय 11 भीगे चने बिना चबाए खाने होते हैं.
  4. इस दिन आपको वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करनी है और उसमें 7 बार कच्चा सूत लेपटना होता है. वट वृक्ष की कम से कम 7 बार और अधिक से अधिक 108 बार परिक्रमा करते हैं.
  5. व्रती को पूजा के समय वट सावित्री व्रत कथा पढ़नी चाहिए या सुननी चाहिए. कथा सुनने से व्रत का महत्व पता चलता है.
  6. अपने कपड़े और श्रृंगार की वस्तुओं में लाल रंग का उपयोग करना चाहिए. लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है.

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) में क्या न करें

  1. इस दिन आपको काले, सफेद या नीले रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए. इनको नकारात्मकता का प्रतीक मानते हैं.
  2. काले, सफेद या नीले रंग की साड़ी भी न पहनें. इस दिन इन रंग की वस्तुओं के उपयोग से भी बचें तो अच्छा है.
  3. यह व्रत सुहाग के लिए रख रही हैं, तो इस दिन संयमित व्यवहार करें. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें.
  4. इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए. मन में किसी के प्रति घृणा, द्वेष आदि न रखें.
Tags: Vat Savitri vratvat savitri vrat 2022Vat Savitri Vrat dateVat Savitri Vrat importanceVat Savitri Vrat kathaVat Savitri Vrat vidhi
Previous Post

शनि देव को प्रिय है काला रंग, पढे ये पौराणिक कथा

Next Post

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए उठाया यह कदम, ध्यान से पढ़िए…

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

डार्क अंडर आर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल

03/02/2026
glowing skin
फैशन/शैली

चेहरे से डेड स्किन हो जाएगी गायब, लगाएं फेसपैक

03/02/2026
lips
फैशन/शैली

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

03/02/2026
curd bhindi
खाना-खजाना

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

03/02/2026
Zodiac
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं इस राशि के लोग

03/02/2026
Next Post
train

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए उठाया यह कदम, ध्यान से पढ़िए...

यह भी पढ़ें

Peacock Feather

इस दिशा में लगाएं मोर पंख, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

07/12/2025
Maha Kumbh

हरित महाकुम्भ में जुटेंगे 1000 से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता

07/01/2025
crook raghvendra

ढाई लाख इनामी राघवेंद्र पर शिकंजा कसा, फोटो लगा पोस्टर चस्‍पा

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version