Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनी प्लांट लगाते समय न करें ये गलती, नहीं मिलेगा शुभ परिणाम

money plant

money plant

मनी प्लांट (Money Plant) बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। इस पौधे के नाम से ही जाहिर होता है कि ये धन को आकर्षित करने वाला पौधा होता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है, वहां हमेशा धन का प्रवाह बना रहता है। घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहता है। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

अगर वास्तु के नियमों के अनुसार घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से भी शुभ परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट (Money Plant) घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाते समय उसकी बेल को ऐसे लगाना चाहिए कि बेल जमीन को नहीं छुए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट का पौधा सूखे नहीं। इसके सूखी हुई और पीली पत्तियों को हटाते रहना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखने पर मनी प्लांट अच्छे और शुभ परिणाम दे सकता है।

इन गलतियों से बचें

चोरी का मनी प्लांट (Money Plant) नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं, बल्कि अंदर लगाना चाहिए। इसे किसी अंधेरे वाले स्थान या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। इसे किसी कांच की बोतल या गमले में लगाना चाहिए। मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है।

Exit mobile version