स्वस्थ रहने के लिए योग तो बहुत सारे लोग करते हैं। हालांकि इसमें से बहुत से लोग नहीं जानते कि कौन सा योग है जिससे शुरूआत करनी चाहिए। शरीर की अलग-अलग बीमारियों के लिए या रोजाना स्वस्थ रहने के लिए योग शुरू करने से पहले कमलासन या पद्मासन (Padmasana) को करना चाहिए।
तो चलिए जानें पद्मासन या कमलासन (Padmasana) करने का तरीका। सबसे पहले तो जान लें कि योग करने के पहले पेट बिल्कुल भी खाली होना चाहिए।
यानी कि सुबह रोजाना की क्रिया से निवृत्त होकर और शाम को योग करना है तो खाना या नाश्ता करने के करीब दो घंटे बाद किया जा सकता है। साथ ही योग खाली जमीन पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए योगा मैट या चटाई बिछा लेनी चाहिए। इसके बाद ही योग शुरू करना चाहिए।
पद्मासन या कमलासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं। इस आसन का नाम कमलासन इसलिए रखा गया है क्योंकि इसमें पैरों को कमल के आकार का बनाया जाता है। सबसे पहले सांस छोड़ते हुए दाहिने पैर को मोड़कर बाईं जांघ पर रखें। इस प्रक्रिया में आप चाहे तो बांए पैर को पहले मोड़कर रख सकते हैं।
ध्यान रहे पैर के तलुवे ऊपर की ओर और एड़ी नाभि के नीचे रहे साथ ही घुटने जमीन पर छूते रहने चाहिए। पूरे शरीर को बिल्कुल तना हुआ रखे। हाथों को घुटनों के ऊपर ज्ञानमुद्रा में रखें। अब इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते जाएं। इस प्रक्रिया में एक मिनट से शुरू करके धीरे-धीरे समय बढ़ाकर एक घंटे तक कर सकते हैं।
कमलासन को करने से शरीर को बहुत सारे लाभ होते हैं। ये आसन करने में जितना सरल है इसके फायदे उतने ही ज्यादा रहते हैं। इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है और नाड़ीतंत्र मजबूत होता है। ये आसन दिमाग में खुशी और प्रसन्नता लाने का काम करता है।
अगर किसी इंसान को नशे की आदत से छुटकारा पाना है तो उसे कमलासन करना चाहिए। साथ ही लगातार एक घंटे तक इस आसन को करने से पेट से जुड़़ी, बुखार, कैंसर जैसे गंभीर रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
साथ ही ये आसन चेहरे पर चमक लाने और त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है क्योंकि जब पेट से जुड़ी परेशानी नहीं रहेगी और दिमाग में तनाव कम होगा तो चेहरा कांतिमय नजर आने लगेगा।