Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर पर ही इस तरह करें पेडीक्योर, पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत

Deep cleaning of toenails

Deep cleaning of toenails

साफ सुथरे और चमकते हुए पैर किसे नहीं पसंद होते है। पैरों की अनदेखी करने से एड़िया कटी फटी और पैर बहुत ही भद्दे नजर आने लगते है। इसलिए अपने पैरों की देखभाल करना भी बेहद जरुरी है।

इसके लिए महिने में एक बार पेडिक्योर जरुर करना चाहिए। आप 15 दिन पर भी कर सकती है। इसके लिए आपको पार्लर में जाकर पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। आप घर में भी पैडीक्योर (Pedicure) कर सकते है।

इसके लिए एक आपको कुछ सामान की जरुरत होगी जैसे टब हल्का गर्म पानी, एप्सम सॉल्ट और शैम्पू, एक अच्छा फुट स्क्रब, नेल क्लिपर, क्यूटिकल पुशर, नेल फाइल, नाखून घिसने के लिए, प्यूमिक स्टोन / फुट फाइल,नेल स्क्रबर, नेल पॉलिश रिमूवर, क्यूटिकल क्रीम, एक साफ तौलिया, मॉइस्चराइजर, कॉटन पैड

घर में पेडीक्योर (Pedicure) करने का तरीका

पेडीक्योर (Pedicure) करने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश को हटा लें। इसके लिए कॉटन बॉल पर नेल पॉलिश रमूवर की कुछ बूंदे डालें और धीरे धीरे रगड़ें। अच्छी तरह से नाखूनों को साथ करने के बाद नाखूनों को अच्छे से सेट कर लें। अगर नेल्स को काटना है तो इसे काट लें। फिर शेप दें।

इसके बाद एक टब को हल्के गर्म से भर लें। अब इसमें थोड़ा एप्सम सॉल्ट या माइल्ड क्लींजर डाल दें। एप्सम सॉल्ट का पानी पैरों को भरपूर आराम देने का काम करता है। जिससे पैरों में सूजन और जलन ठीक होती है और मुलायम नजर आने लगते है।

एप्सम सॉल्ट या शैंपू की जगह नींबू का रस या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे भी डाल सकते है। गर्म पानी में पैरों को कम से कम पंद्रह मिनट तक डुबोकर रखें। अब पैरों को तौलिए से पोछ लें। जब पैर सूख जाएं तो नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं। धीरे धीरे मसाज करें।

जब डेड स्किन नर्म हो जाए तो क्यूटिकल पुशर की हेल्प से साफ कर लें। इसके बाद डेड स्किन को हटाने के लिए फुट स्क्रब का यूज करें। लगभग चार से पांच मिनट एड़ियों , तलवों और पैरों की उंगलियों और बाकी जगह स्क्रब करें। अब पैरों को अच्छे से साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। कम से कम दस मिनट तक मॉइस्चराइजर से मालिश करें। इसके बाद नेलपॉलिश लगाएं।

Exit mobile version