Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पौष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की अनुकंपा

Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा ( Paush Purnima) 06 जनवरी दिन शुक्रवार को है। शुक्रवार के दिन पौष पूर्णिमा का होना माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने ओर उनकी कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम है क्योंकि पूर्णिमा की रात और शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा धन संपत्ति में वृद्धि के लिए करते हैं।

पूर्णिमा Paush Purnimaकी रात धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा करने से धन-दौलत (Money And Wealth) में वृद्धि होती है। इसके लिए आप कुछ ज्योतिष उपायों (Astrology Tips) को कर सकते हैं।

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और चंद्रमा की पूजा करने की भी परंपरा है। पूर्णिमा को व्रत रखने और स्नान करने से पुण्य मिलता है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किन आसान उपायों से माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-दौलत में वद्धि की जा सकती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

>> पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी को कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें। पूजा में लक्ष्मी जी को कमलगट्टा, सफेद बर्फी या कोई सफेद मिठाई, खीर आदि चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

>> पूर्णिमा की रात 11 कौड़ियां माता लक्ष्मी को विधिपूर्वक पूजा के बाद अर्पित करें। उन कौड़ियों पर हल्दी लगा लें। फिर सुबह में उन 11 कौड़ियों को कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।

>> इस रात माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें। फिर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।

पूर्णिमा के दिन व्रत रखा जाता है, जिससे चंद्रमा मजबूत होता है। जिनकी कुंडली में चंद्र दोष होता है या कमजोर स्थिति में होता है, उन लोगों को चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए पूर्णिमा या सोमवार का दिन उत्तम होता है। पौष पूर्णिमा पर इसके लिए उत्तम योग है क्योंकि इस दिन सोमवार भी है। सोमवार को शिव आराधना से भी चंद्र दोष दूर होता है।

Exit mobile version