Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आर्थिक तंगी व परेशानियां दूर करने के लिए बुधवार को जरूर करें ये उपाय

बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित होता है। भगवान गणपति की पूजा करने का एक विशेष तरीका होता है। अगर उनकी पूजा विधिवत की जाए तो गणपति बप्पा जरूर प्रसन्न होते हैं। साथ ही तमाम बाधाओं और परेशानियों को भी दूर कर देते हैं। यदि आप बुधवार को गणपति पूजा के साथ कुछ चमत्कारिक उपाय भी आजमा लें तो कई परेशानियां दूर हो जाएगी।

आइए जानते हैं बुधवार को करने वाले इन उपायों के बारे में-

-बुधवार सुबह गणेश भगवान को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। निरंतर ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

-इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से आपके घर के सारे क्लेश और मन मुटाव दूर हो जाएंगे।

-बुधवार को गणेश जी को केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। इससे सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाते हैं।

-जरुरतमंदो को बुधवार को हरी मूंग का दान जरूर करें। इससे अपनों से संबंधों में आई खटास दूर हो सकती है।

-बुधवार के दिन सात साबुत कौडियां लें और एक मुट्ठी हरा खड़ा मूंग लें। इन दोनों को हरे कपड़े में बांध लें। और भोर में किसी मंदिर की सीढ़ी पर चुपचाप रख आएं।

-हो सके तो हर बुधवार गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाएं। फिर उस मोदक को दूसरों को बांट दें।

-एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंग दाल और दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर रखें। फिर इन दोनों ही हांडियों को घर के किचन में किसी स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में आकस्मिक संकट नहीं आएगा।

Exit mobile version