Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनिवार को जरूर करें ये उपाय, जाग जाएगी सोई किस्मत

Shani

Shani Dev

सनातन धर्म में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव कर्म के आधार किसी भी जातक को फल देते हैं। यदि किसी जातक के जीवन में बार-बार बाधा आ रही है तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर उपाय करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कुंडली में यदि शनि दोष है तो शनिदेव (Shani Dev)  को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को जरूर करना चाहिए।

पीपल को जल चढ़ाकर दीपक जलाएं

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से जातक की सोई हुई किस्मत जाग सकती है। शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए और पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि दोष खत्म होता है।

साढ़े साती का करें ये उपाय

यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है तो शनिवार को बीज मंत्र ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शनि ग्रह का दुष्प्रभाव कम होता है। शनि की साढ़े साती से राहत मिलती है। शनि मंदिर में जाकर शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।

कौवे को रोटी खिलाएं

शनिदेव (Shani Dev) की पूजा अर्चना करने के साथ शनिवार को कौए को रोटी भी खिलाना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि कौआ शनिदेव का वाहन है। कौए का पूजन करने से शनिदेव (Shani Dev)  प्रसन्न होते हैं। विशेष रूप से शनिवार को कौवे को रोटी खिलाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार को करें इन चीजों का दान

शनि दोष खत्म करने से लिए शनिवार को गरीबों और जरूरतमंदों को काला छाता, कंबल, उड़द दाल आदि का दान करना चाहिए। इस दिन शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल, आदि का दान कर सकते हैं। शनिवार को मंदिर में जाकर शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

Exit mobile version