Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर पर लगी है बुरी नजर, तो आजमाएं लाल किताब से जुड़े ये उपाय

Lal Kitab

Lal Kitab

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर को एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा माना जाता है और यह मान्यता है कि अगर यह घर में प्रवेश कर जाए तो घर के सदस्यों पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जब बात बच्चों की आती है तो इसका असर आमतौर पर उनके स्वास्थ्य या उनकी पढ़ाई पर सीधा दिखाई देता है। कई बार लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर होता है। ऐसे में लाल किताब (Lal Kitab) से जुड़े कुछ उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, हमारे आस-पास कुछ ऊर्जाएं हमें चीजों को खराब करने के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं और इसे ही बुरी नजर माना जाता है। ऐसे में लाल किताब से जुड़े ये उपाय जरूर करना चाहिए।

लाल किताब (Lal Kitab) के उपाय

सोमवार को भगवान महादेव की आराधना करना चाहिए। लाल किताब के मुताबिक, सोमवार को शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध और पानी के साथ अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

नदी में प्रवाहित करें सूखा नारियल

लाल किताब (Lal Kitab) के मुताबिक, यदि बुरी नजर से बचना है तो शनिवार के दिन सूखा नारियल बहती नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। परिवार पर यदि कोई बुरा साया है तो वह भी दूर हो जाता है।

गौ माता की जरूर करें सेवा

सनातन धर्म में गाय की सेवा करना शुभ माना गया है। यदि परिवार पर किसी बुरी नजर का साया है तो रोज गाय की सेवा जरूर करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय गाय को गुड़-रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। परिवार के दुख दूर हो जाते हैं। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Exit mobile version