Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Chaitra Purnima

Chaitra Purnima

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने के साथ ही मां लक्ष्मी के पूजन का भी विधान है। कार्तिक पू्र्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर वह अपने भक्तों को मनचाहा वरदान प्रदान करती हैं और जीवन में आर्थिक खुशहाली लाती हैं। जानें कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-

1. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) के दिन मां लक्ष्मी पीपल के वृक्ष पर प्रसन्न मुद्रा में वास करती हैं। इस दिन स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर दूध में शक्कर मिलाकर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. कार्तिक पू्र्णिमा ( Kartik Purnima) के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। पूजा के समय मां लक्ष्मी को पीली कौड़िया अर्पित करें और अगले दिन इन कौड़ियों को धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. पूर्णिमा तिथि चंद्रदेव की पूजा के लिए सबसे उत्तम मानी गई है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

4. कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) के दिन घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं और उसे फूलों से सजाएं। देहरी के दाएं व बाएं ओर दीपक जलाएं। मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है।

5. कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) के दिन पवित्र नदी में दीपदान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। दीपदान करने से मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की भी मान्यता है।

Exit mobile version