Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय, कान्हा होंगे प्रसन्न

Janmashtami

Janmashtami

हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) का विशेष महत्व है। हर महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखा जाता है। यह दिन कृष्ण जी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से कान्हा की आराधना की जाती है। पंचांग अनुसार, 20 फरवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बाल गोपाल की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस पावन दिन पर कुछ उपायों की मदद से भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा पा सकते हैं।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) के दिन करें ये उपाय

– मासिक जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) के दिन भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं।
भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जाप करें।
– मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं।
– श्री कृष्ण की असीम कृपा पाने के लिए मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान के बाल स्वरूप की सेवा करें।
– मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी भेंट करें साथ ही उनका अभिषेक भी करें।
– मासिक जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कच्चे दूध और गंगाजल से श्री हरि कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए और उनकी संतान की तरह सेवा करना चाहिए।
– दही और शहद से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और कृष्ण मंत्र का जाप करें
– मासिक जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
– मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए गाय को चारा खिलाएं।
– मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए और मोर पंख चढ़ाना चाहिए।
– मासिक जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए प्रभु को तुलसी दल और खीर का भोग लगाना चाहिए।

Exit mobile version