• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या पर इन उपायों से पितर होंगे प्रसन्न, बन जाएंगे रुके काम

Writer D by Writer D
22/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना अच्छा होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहते हैं। इस साल महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान करना पुण्य फलदायी होगा। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही पितृ दोष की वजह से जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इन उपायों से मिलेगा पितरों को आशीर्वाद

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के विशेष महत्व है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर देवी-देवता और पितर गंगा नदी में स्नान करने के लिए आते है। वहीं इस बार महाकुंभ में इस बार मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में अगर आप महांकुभ में स्नान नहीं कर पा रहें हैं तो इस दिन गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें। इससे पूर्वज प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इन चीजों का करें दान

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ दान का पुण्य फलदायी माना जाता है। इस दिन तिल, गुड़, घी और गर्म कपड़े और धन का दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कामकाज में आ रही बाधाएं भी दूर होता है।

भगवान विष्णु और शिवजी का पूजन

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) यानी माघी अमावस्या के दिन सूर्यदेव के साथ भगवान विष्णु और शिवजी की विधि-विधान से पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी तरह के पापों से छुटाकार मिलता है। इसके अलावा ग्रह क्लेश, पितृ दोष और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

करें इन मंत्रों और स्रोत का पाठ

माघी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पितरों को श्राद्ध तथा पिंडदान करने के अलावा पितृ कवच, पितृ सूक्तम या पितृ स्तोत्रम का पाठ करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Tags: Mauni Amavasya
Previous Post

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का महाकुम्भ में होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन

Next Post

षटतिला एकादशी के दिन तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना लागू, नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी

04/05/2026
राजनीति

ऐतिहासिक दिन, हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं : नरेंद्र मोदी

04/05/2026
Amit Shah
Main Slider

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ‘ऐतिहासिक जीत’ कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम

04/05/2026
Next Post
Saphala Ekadashi

षटतिला एकादशी के दिन तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें

सुशांत केस में नया मोड़

सुशांत केस में आया नया मोड़, मुंबई पुलिस ने नहीं दी थी रिया को क्लीन चिट

12/08/2020
T Natarajan IPL

यॉर्कर किंग नटराजन ने बताया- चाह कर भी नहीं रोक पाया मां को सड़क किनारे ‘चिकन’ बेचने से

01/10/2020
CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version