• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ पूर्णिमा के रात कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं आएंगी बाधाएं

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) हिंदू धर्म में बहुत पावन दिन माना गया है। सालभर में 12 पूर्णिमा आती हैं। माघ के महीने में जो पूर्णिमा आती है वो माघी या माघ पूर्णिमी कहलाती है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-दान किया जाता है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान, भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा- उपासना के साथ-साथ रात में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में बाधाएं और कष्ट नहीं आते। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब है माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का बुधवार 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समापन हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन इसका व्रत किया जाएगा। इतना ही नहीं इसी दिन महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का शाही स्नान भी किया जाएगा।

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) पर करें ये उपाय

चंद्र देव की पूजा

माघ पूर्णिमा पर रात में चंद्र देव की पूजा-उपासना करनी चाहिए। इस दिन रात में चंद्र देव को जल और दूध का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति पर चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इससे उसके जीवन की बाधाएं नहीं आती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

माता लक्ष्मी की उपासना

माघ पूर्णिमा के दिन रात में माता लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से मांं लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। मांं लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन के आर्थिक विकास में बाधाएं नहीं आतीं।

तुलसी में बाधें कलावा और जलाएं दीपक

माघ पूर्णिमा पर रात में तुलसी के पेड़ की जड़ में लाल कलावा बाधना चाहिए। इसके बाद बाद दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत आती है। इस दिन रात मेंमुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना चाहिए।

Tags: Magh Purnima
Previous Post

माथे पर लगाएं ये तिलक, दूर हो जाएंगे मांगलिक दोष

Next Post

माघ पूर्णिमा पर पूरा होगा कल्पवास, जानें परायण का नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
Next Post
Kalpavas

माघ पूर्णिमा पर पूरा होगा कल्पवास, जानें परायण का नियम

यह भी पढ़ें

Hair

अंडे से आएगी रूखे बालों में शाइन, जानें इस्तेमाल का तरीका

18/02/2025
फैक्ट्री में आग

मध्य प्रदेश : टायरों पर रबर चढ़ाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

21/09/2020
फिलीपींस में कोरोना

टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ने से इन छोटे शहरों में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version