• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार के दिन करें ये उपाय, न्याय के देवता की कृपा से दूर होंगे कष्ट!

Writer D by Writer D
08/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित हैं। शनिवार (Saturday) का दिन मुख्य रूप से शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता ग्रह है। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है जिस कारण से इनका जातकों को पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव से जातक का जीवन बहुत ही कष्टकारी हो जाता है।

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चलती है उनको इसके प्रभाव को कम करने या फिर खत्म करने के लिए शनिवार के दिन विशेष उपाय किए जाते हैं। आइए जानते है शनिवार (Saturday) के दिन किन उपायों को करने पर व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य का साया खत्म हो जाता है और जीवन में सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वालों कष्टों से छुटकारा मिलता है।

शनिवार (Saturday) के दिन करें ये उपाय

– शनिदेव (Saturday) को पीपल का पेड़ बहुत प्रिय है। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, तिल का तेल चढ़ाएं और परिक्रमा करें। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
– शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव की पूजा करें। उन्हें तेल का दीपक जलाएं और काले तिल चढ़ाएं। शनिवार को काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों को काले तिल दान कर सकते हैं।
– हनुमान जी को शनिदेव का मित्र माना जाता है। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
– शनिवार को नीले रंग के वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। शनि मंत्र का जाप करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
– शनिदेव की कृपा पाने के लिए और जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन चीटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाना चाहिए।
– शनि दोष से बचने के लिए और शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार के दिन काली गाय और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इस उपाय से जीवन में समृद्धि का रास्ता खुलता है।
– शनिवार के दिन गरीबों ओर असहायों की मदद जरूर करनी चाहिए। इस दिन इन्हे तेल से बनी हुई चीजें खाने में देने पर शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
– अगर आपके ऊपर शनि से संबंधित किसी प्रकार की बाधा चल रही है तो इससे मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या फिर नाव की कील से बनी अंगूठी को पहनें।
– जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही हो तो उन्हें शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और 7 बार परिक्रमा करते हुए ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
– शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ लाभदायक होता है।
– जीवन में अगर किसी प्रकार की आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो इससे निजात पाने और सुख-शांति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।
– शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस इन्हें नीले रंग का फूल अर्पित करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन काला चना, काली उड़द दाल और काले कपड़े का दान करना चाहिए।

जानें क्या है महत्व

ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन विधि विधान से पूजा की जाए तो शनिदेव की कृपा से लोगों को कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं और साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां खत्म होने लगती है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Tags: astro tips for saturdaysaturday remediesSaturday totke
Previous Post

कब रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Next Post

सूर्य को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
Next Post
Makar Sankranti

सूर्य को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

मेरी दिवाली जवानों के बीच आ कर पूरी होती है : पीएम मोदी

14/11/2020
आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट के मामले में 137 पर मुकदमा दर्ज

14/09/2020

लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में लगी ब्रेक, जाने आज का रेट

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version