Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये कार्य, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Chandra Grahan on Holi

Chandra Grahan on Holi

इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Falgun Purnima) तिथि 25 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन होली (Holi) भी मनाई जाएगी। इस बार होली के दौरान चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में अगर आप चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान सफेद चीजों का दान किया जाए, तो बहुत लाभ मिलते हैं।

होली के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। आप इस दिन ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं। साथ ही इस दिन चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय को करने से चंद्रदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं। इससे जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान करें ये कार्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ होता है। ऐसे में होली चंद्र ग्रहण के दौरान दूध, चावल और दही जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। इसके अलावा आप चंद्र ग्रहण के दिन सफेद कपड़े और सफेद मिठाई का भी दान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान न करें ये कार्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान मंदिर में किसी भी तरह की पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह आप मन में ही भगवान का स्मरण करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि चंद्र ग्रहण के दौरान घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी नहीं छूना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Exit mobile version