Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ पर चांद न दिखें तो ऐसे करें व्रत का पारण

Karwa Chauth

Karwa Chauth

हर साल महिलाएं अपने सुहाग को सही सलामत बनाए रखने के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत करती हैं। इस बार रविवार, 20 अक्टूबर को ये व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत बिना चंद्र दर्शन के पूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर करवा चौथ के दिन आपको चांद न दिखे तो इस विधि से पूजा समाप्त कर करवा चौथ व्रत का पारण करें-

कब निकलेगा चांद?

इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन चंद्रमा का उदय पंचांग अनुसार, 7 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा। वहीं, शहर अनुसार समय में कुछ अंतर हो सकता है।

करवा चौथ (Karwa Chauth) पर चांद न दिखने पर ऐसे तोड़ें व्रत

1. भगवान शिव की फोटो के जरिए उनके मस्तक पर विराजमान चंद्र देवके दर्शन कर सकते हैं। फिर चंद्रमा की पूजा करके अपनी मनोकामना कहें और क्षमा याचना करें।

2. अगर आपको चंद्रमा नजर न आए तब भी शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें। इसके लिए चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिचाएं। फिर चावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्नान करने के बाद विधि-विधान से व्रत पूरा करें।

3. चांद के दर्शन न होने पर थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दें।

4. अपने प्रियजनों से चंद्रमा निकलने का समय पूछें और उसके बाद उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और चंद्र देव से क्षमा याचना करें।

5. जिस क्षेत्र में चंद्रमा दिख गया हो वहां से तस्वीर मंगवाकर उसके दर्शन कर महिलाएं व्रत खोल सकती हैं।

6. अगर चांद न दिखे तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ें।

Exit mobile version