Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवउठनी एकादशी के दिन करें तुलसी का ये उपाय, कभी नहीं रहेगी धन की कमी

Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) को बहुत ही पुनीत माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस भगवान अपने चार महीने के शयन से उठते और इस शुभ समय में भक्त भगवान के जागरण पर उत्सव और उल्लास मनाते है। मान्यता है कि यह इतना पवित्र और चमत्कारी दिन होता है ​कि कुछ उपाय करने से जीवन भर के लिए गरीबी दूर हो जाती है।

इस वर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर की शाम 6:46 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 12 नवंबर को 4:14 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को ही रखा जाएगा।

शीघ्र विवाह

यदि किसी लड़के या लड़की के विवाह की बात बार-बार खराब हो जाती है तो ऐसे लोग देव उठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद विष्णु जी की पूजा करते समय उन्हें केसर और हल्दी या पीले चंदन से तिलक लगाएं। अब पीले फूल अर्पित करेंं। इसके बाद भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

कर्ज से मुक्ति

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi)  के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शाम को पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति को जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

तुलसी के पौधे में गन्ने का रस मिलाकर चढ़ाएं

कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने का खास महत्व है। देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस मिलाकर चढ़ाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर तुलसी माता की आरती करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती और जीवन से सभी कष्ट भी दूर होते हैं।

Exit mobile version