Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाना बनाने से पहले करें ये एक काम, घर में रहेगी बरकत

Kitchen

Kitchen

पूरे मकान में किचन (Kitchen) एक ऐसा स्थान है जो कि बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यहां से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों का अच्छा या बुरा दोनों होना निर्भर करता है। अगर किचन गलत दिशा में होगा और वहां भोजन बनाया जाएगा तो इसका असर भोजन करने वाले हर सदस्य पर पड़ेगा, परिणामस्वरुप मानसिक या शारीरिक बीमारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें

वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन (Kitchen) को जितनी जरुरत साफ-सफाई की होती है उतनी ही जरूरत वहां के सही वास्तु की भी होती है। इसलिए घर की महिलाओं के लिए वास्तु के खास टिप्स हैं, जिन्हें भोजन बनाने से पहले अगर फॉलो कर लिया जाए तो घर के सदस्य स्वस्थ रहेंगे इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आएगी। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो खास बातें-

1. पानी और चूल्हे को आस पास नहीं रखना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकती है।
2. हमेशा स्नान करने के बाद ही खाना पकाएं, क्योंकि बिना नहाए खाना बनाना अच्छा नहीं माना जाता है।
3. जब भी आप रोटी बना रही हैं तो हमेशा पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।
4. महिलाएं कभी भी गुस्से में भोजन ना पकाएं, हमेशा शांत और प्रसन्न मन से भोजन पकाएं।
5. खाना पकाने के बाद किचन को अच्छे से साफ करना चाहिए, इससे अन्नपूर्णा का वास रहता है।
6. सबसे महत्वपूर्ण बात कि अपनी रसोई में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए और गंदगी में कभी भी खाना नहीं बनाना चाहिए।
7. रसोई घर (Kitchen) में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। यह घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
8. गैस स्टोव को कभी भी खिड़की के नीचे नहीं रखना चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
9. जब भी आप खाना पकाएं तो पहले अग्नि देव को समर्पित करें।
10. जब भी भोजन की थाली किसको दें तो दोनों हाथ से पकड़ के दीजिए। एक हाथ से थाली ना दें।

Exit mobile version