Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गृह क्लेश को कम करने के लिए रोज करें ये काम

Conflict

Conflict

घर की ऊर्जा जब सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक हो जाए तो दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। घर में बढ़ती नेगेटिव एनर्जी के कारण घर की शांति कम होने लगती है। वास्तु दोष के चलते भी घर के सदायों के बीच अनबन (Conflict) व हेल्थ प्रॉब्लम्स उभरने लगती हैं। ऐसे में अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए कुछ वास्तु उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कलह-क्लेश (Conflict) कम करने के वास्तु टिप्स-

घर में कलह-क्लेश (Conflict) कम करने के लिए रोज करें ये काम-

1. सूर्य को जल दें: रोजाना सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से माना जाता है। धार्मिक दृष्टि में सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता हासिल करने में मदद करेगी, जिससे आपकी आर्थिक दिक्कत भी दूर हो सकती है।

2. दीपक जलाएं: घर में सुबह के समय रोज दीपक जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। घर में पूजा-पाठ सही ढंग से हो तो जीवन के दुख-दर्द और पैसों की प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

3. तुलसी पूजन- तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

4. घर को साफ-सुथरा रखें: घर की सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। वहीं, फालतू समान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को आज ही घर से बाहर करें। रोज सुबह उठने के बाद घर की साफ-सफाई करें।

5- नमक: कई बार घर की नेगेटिव एनर्जी भी आपके आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए पानी में नामक मिलाकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।

Exit mobile version