Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शरद पूर्णिमा पर करें ये काम, हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी

Chaitra Purnima

Chaitra Purnima

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषकर शरद पूर्णिमा का दिन, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसे कोजागरी भी कहते हैं। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को पड़ेगी। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है। पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के बीच मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है।

बरसेगी मां की कृपा

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन देवी लक्ष्मी को पान का पत्ता चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन तैयार पान को मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को इसे प्रसाद के रूप में देना चाहिए।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर रात भर खुले आसमान में रखी जाती है। फिर पूजा के बाद लोग इस खीर का सेवन करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को उनका पसंदीदा भोग, खीर और पसंदीदा पुष्प कमल अर्पित करें। इससे वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगी।

लक्ष्मी स्तोत्र का करें पाठ

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना है। शरद पूर्णिमा की रात को स्नान कर, एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहेगा।

Exit mobile version