Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

क्या आपको भी आती है जरूरत से ज्यादा नींद, तो हो जाइये सावधान

sleep

sleep

आपको अगर ज्यादा नींद आती है तो सावधान हो जाएं। कम नींद आने की ही तरह ज्यादा नींद आना भी बीमारी है। ज्यादा सोने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है जिनका अभी आपको अहसास तक नहीं होगा। ज्यादा नींद आना अपने आप में एक डिसऑडर है। मेंटल हेल्थ इश्यू से है जुड़ा।

आपको बता दें ज्यादा सोने से हार्ट की बीमारी हो सकती है. आपका मैटाबॉलिक समस्या जैसे कि डायबिटीज हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा सोने से आपको मोटापा भी बढ़ सकता है।

इसके अलावा ज्यादा सोने से आपको मैमोरी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। यहां तक की ज्यादा सोने से मौत का जोखिम दर भी बढ़ सकता है. इसलिए ऑवरस्लिपिंग को बिल्कुल भी इग्नोर न करें।

जानकारी के मुताबिक स्वस्थ्य इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद की दर व्यक्ति दर व्यक्ति अलग-अलग होती है। ऐसे में कितना सोना चाहिए इसको लेकर कोई फिक्स घंटे तय नहीं किए जा सकते हैं. यह जैनेटिक फेक्टर पर निर्भर करता है कि आपको कितनी देर सोना चाहिए साथ ये भी बताते चलें 20 साल की उम्र के नौजवानों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद बताई जाती है क्योंकि उनका शरीर इतना एक्टिव होता है। जबकि, बुढ़ापे में नींद की ये ही दर घट जाती है।

Exit mobile version