Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सामूहिक दुष्कर्म मामले में डाॅक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

Doctor

doctor arrested

प्रयागराज। मेजा थाने की पुलिस ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे आरोपित डाॅक्टर को गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया आरोपित मेजा के लेहड़ी गांव निवासी डाॅ. उमेश दुबे है। अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि डाॅक्टर उमेश बीएमएस की डिग्री लेने के बाद गांव के पास ही क्लीनिक चलाता था।

जहां उसकी क्लीनिक पर दवा लेने आई एक महिला ने गत दिवस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि डाॅक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी और जांच पूरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ एससी एसटी एवं सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा।

Exit mobile version