Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉक्टर ने मरीज को नशे का इंजेक्शन दे किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

rape

rape

उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक दंत चिकित्सक द्वारा महिला मरीज के साथ बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक डॉक्टर ने अपने ही डेंटल क्लीनिक में महिला के साथ नशीला इंजेक्शन देकर रेप किया। उसका वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की 32 वर्षीय पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था। वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रवेंद्र को दिखाने गई। डॉक्टर ने कहा कि दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगा देंगे।

शाम को चार बजे डॉक्टर रवेंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। महिला जब क्लीनिक पर गई। उस वक्त वहां कोई नहीं था। डॉक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया। इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया। उसका दांत उखाड़ा। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। जिसके बाद तीन नवंबर को मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई।

महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्राथमिक जांच पड़ताल में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version