• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान के दो विधायकों की तबीयत बिगड़ने पर चेकअप के लिए पहुंचे डॉक्टर

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
अशोक गहलोत Ashok Gehlot

अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर. राजस्थान के सियासी संकट को आज 22 दिन हो चुके हैं। सत्ता और विपक्ष के विधायकों को अब 14 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है, जिस दिन विधानसभा के सत्र की शुरुआत होनी है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बागी सचिन पायलट के समर्थक विधायक अलग-अलग होटलों में दिन गुजार रहे हैं।

सत्तापक्ष के विधायक जहां कुछ दिन जयपुर के होटल में गुजारने के बाद अब जैसलमेर के अलग-अलग होटलों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। वहीं सचिन पायलट गुट से समर्थक अब दिल्ली के नजदीक स्थित शहरों के होटल में टिके हुए हैं। इधर, खबर है कि गहलोत समर्थक दो विधायकों की तबीयत आज अचानक खराब हो गई। उनके चेकअप के लिए डॉक्टर होटल पहुंचे हैं।

आज सुबह सूर्यागढ़ होटल में ठहराए गए दो विधायकों- गुरमीत सिंह और बाबूलाल नागर की तबीयत बिगड़ गई। दो विधायकों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही तत्काल मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया। सूर्यागढ़ होटल में एक एंबुलेंस से डॉक्टरों की टीम भेजी गई। डॉ. रेवता राम पवार ने विधायकों की जांच की।

आगामी 14 अगस्त को विधानसभा सत्र के शुरू होने तक इन विधायकों का सियासी पर्यटन जारी रहेगा। इस बीच सरकार समर्थक इन विधायकों को सियासी ‘खरीद-फरोख्त’ से बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विधायकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि विधानसभा सत्र तक इन्हें जोड़े रखा जाए। इस बीच, बागी गुट के विधायकों को कांग्रेस में मिलाने का प्रयास भी जारी है। शनिवार को सीएम गहलोत ने कहा था कि अगर कांग्रेस आलाकमान बागियों को माफ कर देता है, तो उन्हें उनका स्वागत करने में खुशी होगी।

Tags: Doctors arrive for checkuphealth of two Rajasthan MLAs worsensजैसलमेरदो विधायकों की बिगड़ी तबीयतराजस्थान
Previous Post

करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर ली वापसी

Next Post

सुशांत सिंह सुसाइड केस पर बोली तनुश्री- मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं

Desk

Desk

Related Posts

copper vessel
फैशन/शैली

इस बर्तन में पानी पीने के होते है गज़ब के फायदे

20/11/2025
Hyundai Creta vs Kia Seltos: फैमिली के लिए कौन-सी SUV है परफेक्ट? किसको खरीदना होगा ज्यादा फायदेमंद
Main Slider

Hyundai Creta या Kia Seltos में से कौन-सी SUV है परफेक्ट? ऐसे करें कंपेयर

20/11/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की

19/11/2025
Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ बनेगा सांस्कृतिक राजधानी: जंबूरी में यूपी की कला, शिल्प और स्वाद दिखेगा दुनिया को

19/11/2025
CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार भी “डिजिटल उत्तराखंड” निर्माण के लिए संकल्पबद्ध: धामी

19/11/2025
Next Post
तनुश्री दत्ता

सुशांत सिंह सुसाइड केस पर बोली तनुश्री- मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं

यह भी पढ़ें

CM Dhami

बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाना जरूरी: सीएम धामी

16/08/2022
Jewellery

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

21/07/2025
petrol-diesel price

दस दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता, चेक करें अपने शहर के रेट

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version