Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गौहर खान क्या नवंबर में कर रही हैं जैद दरबार से शादी

Gauhar Khan Boyfriend Zaid Darbar

गौहर खान जैद दरबार शादी

नई दिल्ली| गौहर खान पिछले कुछ दिनों से जैद दरबार के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि गौहर 22 नवंबर को जैद से शादी करने वाली हैं। अब गौहर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। गौहर ने शादी की खबरों को गलत बताया है। इसके अलावा गौहर ने बताया कि उन्हें जैद में क्या पसंद है।

दीपिका कक्कड़ ने फैन्स को दी ‘गुड न्यूज’

गौहर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘नहीं…मैं 22 नवंबर को शादी नहीं कर रही हूं। ये खबरें गलत हैं।’ जैद को लेकर गौहर ने कहा, ‘वह बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके जैसे शानदार इंसान से आज तक नहीं मिली। फिलहाल मैं बस इतना कह सकती हूं। बाकी सब तो सिर्फ अफवाह है। मैं उस बारे में कोई कमेंट नहीं करूंगी।’

बता दें कि गौहर और जैद एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। गौहर ‘सीनियर’ के रूप में बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान थे। 2 हफ्ते के बाद यह सभी बिग बॉस से बाहर आ गए थे। शो से बाहर आने के बाद गौहर ने जैद का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

Exit mobile version