Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉगी ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

dog vedio viral

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉगी मछली का धुर विरोधी होने के बावजूद भी उसकी जान बचाता है। यह वीडियो वाकई में प्रेरणादायक है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी अपने मालिक के साथ है। वीडियो देख ऐसा लगता है मानो डॉगी के मालिक को मछली पालने का शौक है। इसके लिए वह कई मछलियां लेकर आया है, जिसे टब में रखा है। जल की रानी मछली बिना पानी की अंतिम सांसे गिन रही हैं।

https://twitter.com/backt0nature/status/1309992143960727552?s=20

तभी डॉगी की नजर मछिलयों पर पड़ती है, तो उसके मन में दया की भावना जाग उठती है। मछलियां बेसुध पड़ी रहती हैं। यह देख डॉगी सोच में पड़ जाता है अगर उसने मछिलयों की मदद करने की सोची, तो शायद उसके मालिक को शक हो जाएगा कि वह खाने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद वह निर्णय लेता है कि कुछ भी हो जाए। वह मछिलयों की मदद जरूर करेगा। तभी वह अपनी मुंह की मदद से टब से मछली को निकालकर बाथटब में डालता है। डॉगी जैसे ही मछली को पानी में डालता है, मछली इठलाना शुरू कर देती है। यह देख डॉगी राहत की सांस लेता है। कुछ पल तक वह मछली को निहारता रहता है। इसके बाद वह शायद अन्य मछलियों को भी डालता है।

Exit mobile version