Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुर्मासन करने से मधुमेह में मिलता है आराम, जानें कैसे करें

Kurmasana Benefits

कुर्मासन के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। इसके लिए जीवनशैली के साथ-साथ डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही वर्कआउट और योग भी जरूरी है। इससे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। खासकर योग को करने से मानसिक विकार जैसे अवसाद और तनाव दूर होते हैं। योग के कई प्रकार हैं। इनमें एक कुर्मासन है, जिसे करने से न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना कुर्मासन जरूर करें। आइए, जानते हैं कि कुर्मासन क्या है और इसे कैसे करें-

कुर्मासन क्या है

कुर्मासन दो शब्दों कुर्मा और आसन से मिलकर बना है। इसका शाब्दिक अर्थ कछुए की मुद्रा में बैठना है। इस योग को करने से मधुमेह में आराम मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनिद्रा की शिकायत भी दूर होती है।

कुर्मासन कैसे करें

इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इसके लिए आप लेख में संलग्न तस्वीर की मदद ले सकते हैं। अब अपने हथेलियों को पैरों के अंदर रखकर आगे की ओर झुकें। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार झुकें। इसके बाद कुछ पल के लिए इस मुद्रा में रुकें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को रोजाना कम से कम दस बार जरूर करें।

कुर्मासन के फायदे

कुर्मासन करने के कई फायदे हैं। इस योग को करने से इम्यून ऑर्गन्स सही से काम करते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए यह फायदेमंद साबित होता है। जबकि इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। जबकि रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। साथ ही अनिद्रा को दूर करता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है, तो सोने से पहले आप इसे कर सकते हैं।

Exit mobile version