Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहर में मिला डाल्फिन का शव

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में एक डॉल्फिन का शव बरामद हुआ है।

सूचना पाकर पयागपुर और गिलौला रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और डॉल्फिन के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पयागपुर पशु चिकित्सालय के दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।

वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के खुटेहना गिलौला संपर्क मार्ग पर मसडी पुल के नीचे से नहर बहती है। इस नहर में गुरुवार देर शाम को एक मृत डॉल्फिन का शव लोगों ने देखा।

इस पर सूचना वनकर्मियों को दी गई। गिलौला और पयागपुर वन रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने मृत डॉल्फिन के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद गांगेय डॉल्फिन के शव को पशु चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर पशु चिकित्सकों की दो टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया घटना श्रावस्ती वन प्रभाग की है। डॉल्फिन के मौत का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version