• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़ा मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने के लिए डोमिनिका तैयार

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटीगुआ से रहस्यमय ढंग से फरार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मास्‍टरमाइंड नीरव मोदी का मामा और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने के लिए डोमिनिका तैयार हो गया है। फरारी के बाद चोकसी डोमिनिका पहुंचा था, जहां उसे पकड़ लिया गया। इंटरपोल ने चोकसी के खिलाफ ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। मेहुल चोकसी भारत में 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का सह आरोपी है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बोट से डोमिनिका पहुंचा था। चोकसी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे एंटीगा की रॉयल पुलिस फोर्स को सौंपने की कवायद चल रही है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री के मुताबिक मेहुल चोकसी को भारत को सौंप दिया जाएगा।

एंटिगुआ से गायब हुआ फरार मेहुल चोकसी डोमिनिका से गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंटीगा ने चोकसी को वापस नहीं लेने का फैसला किया है, जबकि डोमिनिका उसे भारत को सौंपने को राजी है। इस तरह चोकसी के भारत आने का रास्ता अब साफ हो गया है।

उल्‍लेखनीय है कि भगोड़ा मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 13 हजार,500 करोड़ रुपये की जालसाजी की। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में है। वहीं, चोकसी निवेश के जरिए 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता हासिल कर जनवरी, 2018 के पहले हफ्ते में भारत से फरार होकर वहां चला गया था। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी दोनों सीबीआई और ईडी जांच का सामना कर रहे हैं।

Tags: crime newsinternational Newsmehul choksiPNB scam
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 100 के पार

Next Post

दिनदहाड़े बंदूक के दम पर एक करोड़ की डकैती, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Margashirsha Amavasya
Main Slider

मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

14/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे दुख

14/11/2025
Main Slider

सूखी खांसी से है परेशान, तो आजमाएं दादी मां के नुस्खे

14/11/2025
Gulab Jamun
Main Slider

इस तरह से गुलाब जामुन, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

14/11/2025
UP Transport Department
Main Slider

उप्र परिवहन विभाग की पहल- व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

13/11/2025
Next Post
Stole

दिनदहाड़े बंदूक के दम पर एक करोड़ की डकैती, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

डीएम व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम/वीवीपैट का किया गया प्रथम रेडमाइजेशन

24/04/2024

कभी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

15/01/2022
Murder

युवक ने की चाचा की हत्या

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version