Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो साल बाद ट्रंप की फेसबुक पर वापसी, बोले- I Am Back

Donald Trump

Donald Trump

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लौट आए हैं। उनपर दो साल का बैन लगाया गया था। दो साल बाद पहले पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा- “I’m Back”. दूसरी ओर यूट्यूब ने भी अकाउंट बहाल कर उन्हें खुशखबरी दी है। कैपिटल दंगा के बाद यूट्यूब ने ट्रम्प के अकाउंट को सस्पेंड किया था। अब ट्रम्प यूट्यूब पर नए कंटेंट अपलोड कर पाएंगे।

ट्रम्प ने शुक्रवार को फेसबुक पर 12 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह 2016 का चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री स्पीच देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा-“I’M BACK”. इस पोस्ट की मदद से ट्रम्प ने 2024 के चुनाव के लिए अभियान शुरू करने की कोशिश की है।

कैपिटल दंगा के बाद सस्पेंड हुए थे अकाउंट

2016 का वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्रम्प ने अपना प्रसिद्ध नारा “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (अमेरिका को फिर से महान बनाओ) लगाया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनका यह नारा लोकप्रिय हुआ था। इससे पहले फरवरी में मेटा ने ट्रम्प (Donald Trump) के फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट्स को बहाल किया था। 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल दंगा के बाद मेटा ने ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

गौरतलब है कि 2020 में हुए आम चुनाव में उस वक्त के राष्ट्रपति ट्रम्प हार गए थे। इसके बाद भी वह अपनी हार स्वीकार नहीं कर रहे थे। वह चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हिंसा की धमकी दे रहे थे।

UPPCL में 450 करोड़ की वसूली हुई प्रभावित, हर दिन हो रहा था इतने करोड़ का नुकसान

मतदान के 64 दिन बात जब अमेरिकी संसद के सदस्य जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगाने के लिए जुटे तो डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने वाशिंगटन के कैपिटल हिल इलाके पर धावा बोल दिया था। इस दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। इस दंगे में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए थे।

Exit mobile version