Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान, महादेव होंगे प्रसन्न

Mahashivratri

Mahashivratri

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि व्रत से जातक को सुख-समृद्धि व उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन लोग शिव मंदिरों में जातक भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के साथ ही कुछ चीजों का दान भी करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त पर असीम कृपा बरसाते हैं। जानें महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

1. काले तिल का दान: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। काले तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इस दिन काले तिल का दान करने से कार्यों की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और नौकरी-पेशा में उन्नति मिलने की मान्यता है।

2. वस्त्रों का दान: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने धन संबंधी परेशानी दूर होती है और जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है।

3. दूध का दान: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर भगवान शंकर का दूध से जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर दूध का दान करने से जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जातक को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।

4. घी का दान: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर शिवलिंग पर घी का लेप लगाना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन घी का दान करने से संकटों से रक्षा होती है। घर में धन-धान्य व सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Exit mobile version