Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) को सनातन धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने की परंपरा है। यह दिन विशेष रूप से दान करने के लिए समर्पित होता है। मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पितृ देव प्रसन्न होते हैं। दैनिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि 9 फरवरी को मनाई जाएगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर इन चीजों का करें दान

>> मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन चावल का दान करना सर्वोत्तम होता है। इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार गरीबों को चावल दान करें।

>> इस दिन गरीबों को दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार चीनी, गर्म कपड़े, अनाज और दूध का दान करना शुभ होता है।

>> मौनी अमावस्या के दिन आंवला भी दान किया जाता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट से राहत मिलती है।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) महत्व

अमावस्या के दिन व्रत करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और उनकी कृपा से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) सही तिथि

माघ मास की अमावस्या तिथि 9 फरवरी को रात्रि 08:02 बजे प्रारम्भ होगी। यह अगले दिन यानी 10 फरवरी को सुबह 04:28 बजे समाप्त होगी। ऐसे में मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी।

Exit mobile version